खबर की तहतक संवाददाता – विकास देवर्षि जलालपुर, अम्बेडकरनगर जलालपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्षों की विधानसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, मीडिया प्रभारी विकास निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सहोदया इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में रेडिएंट अकादमी जलालपुर का शानदार प्रदर्शन, प्रथम स्थान पर किया कब्जा मानस नगर कॉलोनी विवाद: विधायक राम अचल राजभर ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप