खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के घोषित परिणाम में जलालपुर क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद अंबेडकरनगर का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सफल विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सबसे उल्लेखनीय सफलता उस्मानपुर निवासी मास्टर अब्बास मेहंदी के पुत्र जफर मोहसिन अब्बास ने हासिल की। उन्होंने 720 में 649 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जफर मोहसिन ने इंटरमीडिएट की शिक्षा रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकैडमी से प्राप्त की है। विशेष बात यह है कि इंटरमीडिएट परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, इसके बावजूद उन्होंने नीट में शानदार सफलता हासिल की। इसी प्रकार रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकैडमी के छात्र व्यापक सिंह ने 613 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR)-6414 हासिल की। पूजा निषाद ने 575 अंक तथा खुशबू गौतम ने 527 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उस्मानपुर निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल एजाज हुसैन के पुत्र मोहम्मद कुमैल ने 567 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। जाफराबाद निवासी शहंशाह हुसैन के पुत्र सदाकत अब्बास ने 578 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज से प्राप्त की। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. ज़ीशान हैदर ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसी मोहल्ले के मोहम्मद आलम के पुत्र शिफा अब्बास ने 601 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जाफरिया नेशनल इंटर कॉलेज से प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जहीर हसन ने उन्हें बधाई दी। जाफराबाद निवासी मास्टर दबीर अहमद के पुत्र अरसलान ने 584 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। ग्राम सभा नगपुर निवासी मौलाना ज़फ़रूल हसन के पुत्र शाहजेब हसन ने 555 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर मौलाना ज़फ़रूल हसन, डॉ. आफताब रज़ा, मोहम्मद शारिब, अंसर जलालपुरी, आले रज़ा तथा शहरियार जलालपुरी ने खुशी व्यक्त की। नगपुर निवासी तबस्सुम जहरा, पुत्री हसन सईद लड्डन, ने भी नीट-2026 में सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उस्मानपुर निवासी रफीक अहमद के पुत्र मोहम्मद सुफियान ने 567 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की। विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकैडमी के निदेशक गौरव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उपप्रधानाचार्य सचिंद्र उत्तम, शिक्षक सुधीर सालारिया, दिलीप कुमार, शैली बेदी, संतोष उपाध्याय, अमित कुमार सिंह, संगीता शर्मा तथा नौशीन इम्तियाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी बधाई मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रोफेसर अब्बास रज़ा नय्यर, इब्ने अली जाफरी, मौलाना जैगम अब्बास, मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी, मौलाना नजीबुल्लाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी कमर हयात अंसारी, अनीसुर्रहमान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अबुल बशर अंसारी, अहसन रज़ा मीसम, शाहकार जलालपुरी, नन्हे प्रधान, मौलाना फरमान हैदर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिस्क्लेमर: यह समाचार अभिभावकों, विद्यालयों एवं उपलब्ध परीक्षा परिणामों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी के अंक, रैंक अथवा अन्य विवरण में आधिकारिक स्तर पर कोई संशोधन होता है तो समाचार को उसी अनुरूप अद्यतन किया जाएगा। “खबर की तहतक” सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास से युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद एटीएम बदलकर और फंसाकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, ₹16,210 नकद, 4 एटीएम कार्ड व बाइक बरामद