खबर की तहतक संवाददाता- गाजीपुर गाजीपुर जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां अपनी टीम के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लल्लन यादव, निवासी ग्राम फत्तेसराय, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट और अन्य मामलों में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। डिस्क्लेमर: यह समाचार गाजीपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस का दावा है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा साक्ष्यों एवं सुनवाई के आधार पर किया जाएगा। “खबर की तहतक” न्यायालय के निर्णय से पूर्व किसी भी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 3 साल बाद भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नहीं पहुंची बिजली, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप नीट-2026 में जलालपुर के होनहारों का परचम, कई छात्रों ने सफलता हासिल कर बढ़ाया जनपद का मान