खबर की तहतक संवाददाता- विकास देवर्षि अम्बेडकरनगर जलालपुर विकासखंड के गौरा महमदपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल भवन का निर्माण हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां स्थायी बिजली व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम चौधरी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आरजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कर बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260717-WA0011.mp4 शिवम चौधरी का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन अस्पताल जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवा में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। उनका कहना है कि बिजली न होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों और कर्मचारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभाग से जल्द से जल्द अस्पताल में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। डिस्क्लेमर: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “खबर की तहतक” इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। यदि संबंधित स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग अथवा प्रशासन का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कूड़े का कहर! तिरंगा चौराहा बना दुर्गंध का अड्डा, लोगों का जीना हुआ मुश्किल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास से युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद