खबर की तहतक अम्बेडकरनगर नगर पालिका अकबरपुर की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के शहजादपुर स्थित तिरंगा चौराहा (नेकी घर के बगल) खुले में कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि नगर का कचरा पहले इसी स्थान पर इकट्ठा किया जाता है और बाद में यहां से वाहनों के माध्यम से अन्य स्थान पर भेजा जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना कठिन हो गया है। मक्खियों और कीटों की बढ़ती संख्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे और आसपास रहने वाले परिवार भी इस स्थिति से प्रभावित बताए जा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260717-WA0007.mp4 स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस अस्थायी डंपिंग स्थल को तत्काल हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जाए। साथ ही क्षेत्र की नियमित सफाई और दुर्गंध रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। डिस्क्लेमर: यह समाचार स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “खबर की तहतक” का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को सामने लाना है। यदि नगर पालिका अकबरपुर या संबंधित प्रशासन का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार; तीन की तलाश जारी 3 साल बाद भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नहीं पहुंची बिजली, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप