खबर की तहतक संवाददाता- विकास देवर्षि जलालपुर, अंबेडकरनगर जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र प्रथम की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पलटू साहेब मंदिर के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी ने की, जबकि संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी विकाश निषाद ने किया। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी ने सभी बूथ अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, घनश्याम प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अभियानों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ‘शून्य दुर्घटना दिवस अभियान’ के तहत IIT मद्रास की टीम ने छात्रों को दिया सड़क सुरक्षा का पाठ अकबरपुर हाइडिल के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, दूसरी महिला के साथ पति मिलने पर पत्नी-बेटी ने किया हंगामा