खबर की तहतक अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “शून्य दुर्घटना दिवस अभियान” के तहत मंगलवार को ब्रेनशीड इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में 7 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी यातायात और आईआईटी मद्रास के अभियंताओं की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों और सुरक्षित वाहन संचालन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई तथा जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए। यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में अब तक जनपद में 3042 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा 49 वाहनों से 42 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया तथा 8 वाहनों को सीज किया गया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260714-WA0033.mp4 वहीं, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 1369 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान 10 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये का शमन शुल्क आरोपित किया गया। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नोड्यूज़ के 9 साल बाद भी नहीं मिले मूल दस्तावेज! बैंक ऑफ बड़ौदा माडरमऊ शाखा पर परिवार ने लगाए टालमटोल के आरोप जलालपुर शक्ति केंद्र प्रथम की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन