खबर की तहतक | संवाददाता- अनुराग श्रीवास्तव अकबरपुर, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित हाइडिल कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक विवाहित व्यक्ति को उसकी पत्नी और बेटी ने दूसरी महिला के साथ होने का आरोप लगाते हुए रोक लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए विवाद में शामिल सभी पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है। नोट: यह समाचार पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी और घटनास्थल पर उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। किसी भी पक्ष के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार स्थिति स्पष्ट होगी। Follow us on YouTube channel 👇 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर शक्ति केंद्र प्रथम की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन इटावा: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, नशीला दूध पिलाकर गला घोंटने का दावा; पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा