खबर की तहतक अम्बेडकरनगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख आशीष मिश्र ने चुनाव अधिकारी के रूप में नवीन दायित्वों की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन विस्तार, छात्र हित और सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पुनर्गठन के दौरान डॉ. विनय यादव को नगर अध्यक्ष तथा हर्षित पाठक को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नगर उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी एवं निधि सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं नगर सह मंत्री के रूप में रितेश गौतम, शिवांश मिश्र, सरिता तिवारी एवं अनुपम शर्मा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा विभिन्न आयामों के लिए भी दायित्व घोषित किए गए। संतोषी को एसएफडी संयोजक एवं पायल को सह संयोजक, शोली वर्मा को आरकेएम संयोजक एवं आदित्यानंदन को सह संयोजक, शौर्य को खेलो भारत संयोजक एवं रिशु पाल को सह संयोजक, विनायक को एसएफएस संयोजक एवं पूर्णिमा को सह संयोजक बनाया गया। निर्भय सिंह को छात्रावास कार्य संयोजक, देव सिंह को नगर आंदोलन प्रमुख तथा आकाश पाण्डेय को सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपाली, समय, साइस्ता, शिवांगी एवं अनिरुद्ध को शामिल किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्र समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पुनर्गठन के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के उपरांत अभाविप कार्यकर्ताओं ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, टांडा रोड परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी, जिला छात्रा प्रमुख अनु गौड़, तहसील संयोजक सदर शिवम राणा, विमल सिंह, जयनंदन, विपुल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, छात्र हितों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। डिस्क्लेमर खबर की तहतक द्वारा प्रकाशित यह समाचार आयोजकों/संबंधित पक्ष से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति एवं उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार का उद्देश्य सूचना का प्रसारण करना है। यदि किसी नाम, पद, तथ्य अथवा अन्य विवरण में त्रुटि हो तो संबंधित पक्ष प्रमाण सहित सूचित करें, आवश्यक होने पर समाचार में संशोधन/अपडेट किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कांवड़ यात्रा हेतु प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, दंपति पर छात्र की हत्या का आरोप; गांधीनगर में सनसनी