खबर की तहतक संवाददाता – विकास निषाद जलालपुर, अम्बेडकर नगर कोलकाता बोल बम निःशुल्क सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर समिति के अध्यक्ष राज कपूर (बुलडोजर बाबा) और विकाश निषाद ने उपजिलाधिकारी जलालपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में यात्रा मार्ग पर अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। समिति के अनुसार, 11 और 12 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को दुर्गा मंदिर परिसर से जलाभिषेक के लिए नसोपुर घाट तक यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 12 अगस्त को श्रद्धालु वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। समिति अध्यक्ष राज कपूर ने बताया कि ज्ञापन में नसोपुर घाट मंदिर से घाट तक अधूरे खड़ंजा मार्ग और सीढ़ियों के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। इसके अलावा घाट की साफ-सफाई, दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, यात्रा मार्ग पर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, जर्जर मार्गों की मरम्मत तथा विद्युत पोलों और लाइनों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई है। समिति ने पुलिस सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था जैसी आवश्यक जनसुविधाओं को समुचित रूप से उपलब्ध कराने तथा घाट पर संकरी सीढ़ियों को चौड़ा कराने की भी मांग रखी है। राज कपूर ने प्रशासन से जनहित और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की अपील की है। समिति का कहना है कि समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने से कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिल सकेगी। डिस्क्लेमर: यह समाचार कोलकाता बोल बम निःशुल्क सेवा समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित मांगें समिति की ओर से प्रशासन के समक्ष रखी गई हैं। प्रशासनिक कार्रवाई, स्वीकृति अथवा व्यवस्थाओं की अंतिम पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही मानी जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर: लूटकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना से जुड़ा पीली धातु का ठोस टुकड़ा बरामद अभाविप अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान