खबर की तहतक अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने लूट की एक चर्चित घटना के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना से संबंधित पीली धातु का एक ठोस गोलाकार टुकड़ा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामप्रताप वर्मा अपनी टीम के साथ मुकदमा संख्या 421/2026 में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर श्रवण क्षेत्र धाम के पास पुलिया के निकट घेराबंदी कर बाबूराम चौहान (24 वर्ष) निवासी ग्राम गौहनिया, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित पीली धातु का एक ठोस गोलाकार टुकड़ा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामप्रताप वर्मा, हेड कांस्टेबल संग्राम सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल मोहम्मद नसीम शामिल रहे। डिस्क्लेमर यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस के दावे हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं विधिसम्मत पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर: 1.150 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई कांवड़ यात्रा हेतु प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील