वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर | जनपद अम्बेडकरनगर की अलीगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना अलीगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने इनामीपुर नहर रेलवे क्रॉसिंग के पास से राज पटेल उर्फ मुन्ना निवासी माधवपुर, थाना अलीगंज को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कथित रूप से अवैध गांजा बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1150 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने का दावा किया गया। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 95/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम एवं अन्य धाराओं में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द सरोज, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा हेड कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस के दावे हैं। आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाएगा। खबर की तहतक निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है और न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ऋण चुकता, नो-ड्यूज़ भी जारी… फिर भी नहीं मिले मूल दस्तावेज! बैंक ऑफ बड़ौदा पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप अम्बेडकरनगर: लूटकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना से जुड़ा पीली धातु का ठोस टुकड़ा बरामद