खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकरनगर जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र वाजिदपुर के बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर तकनीकी दक्षता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डिजिटल लर्निंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते समय में तकनीक की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं को ‘सरल एप’ के माध्यम से डिजिटल लर्निंग की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान के बिना संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता को डिजिटल साक्षरता अपनानी चाहिए। बैठक का संयोजन कर रहे शक्ति केंद्र संयोजक शिवम आर्या ने सभी बूथ अध्यक्षों से उनके-अपने बूथ क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, बूथ अध्यक्ष सुनील चौहान, अजय प्रजापति, अमित निषाद, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर (Disclaimer) यह समाचार संबंधित संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी/प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित किया गया है। खबर की तहतक समाचार को यथावत एवं निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करता है। यदि संबंधित पक्ष की ओर से कोई संशोधित या अतिरिक्त आधिकारिक जानकारी प्राप्त होती है, तो समाचार को आवश्यकतानुसार अद्यतन किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जहांगीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो तमंचे, कारतूस और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में खुद को भारत सरकार का सहायक आयुक्त बताकर करता था ठगी, फर्जी आईडी, लैपटॉप, मोबाइल और कार बरामद