खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहांगीरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 12 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजबीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं बॉर्डर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित पुत्र रामसहाय (20 वर्ष), निवासी अशरफपुर, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर तथा करन कुमार पुत्र जगदीश (19 वर्ष), निवासी ठठरा, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (12 बोर), 02 जिंदा कारतूस (12 बोर) तथा 01 अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जहांगीरगंज में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 3/25 एवं 4/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक कृष्णा यादव तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। डिस्क्लेमर (Disclaimer) खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में उल्लिखित गिरफ्तारी, बरामदगी एवं आरोप पुलिस के आधिकारिक अभिलेखों पर आधारित हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। बाल अपचारी की पहचान कानून के प्रावधानों के अनुरूप गोपनीय रखी गई है। मामले की विवेचना जारी है तथा न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation डबल मर्डर से थर्राया पवई थाना क्षेत्र, हेवती गांव में देर रात डबल मर्डर से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी; हत्यारे की तलाश तेज नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक, ‘सरल एप’ के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण