खबर की तहतक | आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के हेवती ग्राम सभा में देर रात हुई दोहरी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बरामदे और ट्यूवेल पर सो रहे बाबा और पोते की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रेयांस यादव (24 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनके बाबा जगदंबा यादव (75 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गयादीन यादव घर के बाहर ट्यूवेल पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, देर रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात हमलावर धारदार हथियार लेकर पहुंचा और पहले वृद्ध जगदंबा यादव पर हमला किया ।बताया जा रहा है कि वृद्ध जगदंबा का सिर धड़ से अलग हो गया था। इसके बाद हमलावर ने बरामदे में सो रहे श्रेयांस यादव पर भी हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गंभीर रूप से घायल श्रेयांस यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260710-WA0003.mp4 घटना की सूचना पर पवई थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी तक हत्या के पीछे का कारण और आरोपी के संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डिस्क्लेमर यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। पुलिस जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी तथ्य विवेचना के बाद ही स्पष्ट होंगे। “खबर की तहतक” किसी भी अपुष्ट दावे की पुष्टि नहीं करता। पुलिस की आधिकारिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जानकारी सामने आने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नाम बदला, काम नहीं? निजी अस्पताल में गर्भपात के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप जहांगीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो तमंचे, कारतूस और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में