खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जनपद के हिस्ट्रीशीटर (HS) एवं टॉप-10 अपराधी एकलाख अहमद को 1.200 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जलालपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एकलाख अहमद पुत्र रईस अहमद, निवासी करीमपुर नगपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को थाना क्षेत्र के नसोपुर भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.200 किलोग्राम अवैध गांजा तथा वाहन संख्या UP45AV3919 की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 217/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया। आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एकलाख अहमद जनपद का हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-10 अपराधी है। उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास (धारा 307), जुआ अधिनियम सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा तथा थाना जलालपुर की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। डिस्क्लेमर (Disclaimer) खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में वर्णित गिरफ्तारी, बरामदगी एवं आपराधिक इतिहास पुलिस अभिलेखों पर आधारित हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। मामले की विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। यदि भविष्य में कोई नया तथ्य अथवा न्यायालय का आदेश सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया