खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. शमीम पुत्र मकसूद, निवासी रफीउल्लपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को थाना क्षेत्र स्थित मकसूद ईंट भट्ठे के निकट शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 218/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक ममता यादव तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया। डिस्क्लेमर (Disclaimer) खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस अभिलेखों एवं प्राथमिकी पर आधारित हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। मामले में न्यायालय के अंतिम निर्णय एवं आगे की जांच के आधार पर तथ्यों में परिवर्तन संभव है, जिसे उपलब्ध होने पर प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जनपद के टॉप-10 अपराधी को 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा