खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी प्रभाकान्त तिवारी के नेतृत्व में बेवाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 53/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर तिवारी, निवासी ग्राम उमरपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 8 जुलाई 2026 को लगभग 3:50 बजे ग्राम उमरपुर में राजितराम विश्वकर्मा के ट्यूबवेल से पहले सागौन के पेड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेवाना में मु0अ0सं0 53/2026 के अंतर्गत धारा 331(4), 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप दुबे, उपनिरीक्षक धर्मराज सिंह, कांस्टेबल सुनील सरोज एवं कांस्टेबल बृजेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डिस्क्लेमर (Disclaimer) खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में उल्लिखित आरोप एवं गिरफ्तारी पुलिस अभिलेखों पर आधारित हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। मामले की विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। यदि भविष्य में कोई नया तथ्य या न्यायालय का आदेश सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जनपद के टॉप-10 अपराधी को 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक के व्यवहार को लेकर दी जानकारी