भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अंबेडकर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

अंबेडकर नगर।

रामलला की पावन धरती अयोध्या में नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर अंबेडकर नगर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले भर से सैकड़ों गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला अयोध्या स्थित गरुण द्वार पर पहुंचा, जहां पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन धर्म की राजधानी अयोध्या की पवित्र भूमि पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अंबेडकर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन की मजबूती और भाजपा के प्रति जन विश्वास का प्रतीक है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गरुण द्वार पर बाकायदा मंच सजाया गया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “पंकज चौधरी जिंदाबाद”, “त्रयंबक तिवारी जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, भाजपा एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पद्मसेन चौधरी, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, मौसम वर्मा, के.के. मिश्र, त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल, डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, विद्यावती राजभर, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय, राम किशोर राजभर, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सच्चिदानंद पाण्डेय, अंशुमान सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज गुप्ता गुड्डू, विकास निषाद, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवध क्षेत्र, जो भाजपा के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, वहां इस तरह का भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत है। इससे न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि आने वाले चुनावी अभियानों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

— खबर की तह तक

Follow us YouTube channel khabarkitahtak 👉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button