खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अवध क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास के मद्देनज़र जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र संयोजक लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा साझा की गई। बताया गया कि नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजकों का दल लखनऊ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आयोजित बैठक में भाग लेगा। संयोजक एवं वाहन प्रमुख विकाश निषाद ने बताया कि बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा किए जाने की संभावना है। इस दौरान आनंद मिश्र, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, सोनू गौड़, शिवम आर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, सुरक्षा मानकों के पालन पर जिलाधिकारी ने दिया जोर ‘संगठन सशक्तीकरण’ की दिशा में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मेलन में होंगे शामिल