खबर की तहतक | शिक्षा अम्बेडकरनगर। जनपद में कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी के संचालन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान संचालकों को कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, सुरक्षा मानकों, छात्र-छात्राओं के अधिकारों तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का पालन सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल, फर्स्ट एड की व्यवस्था तथा छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि बेसमेंट में किसी भी प्रकार की कोचिंग का संचालन नहीं किया जाएगा तथा एक से अधिक शाखाएं संचालित करने वाले संस्थानों को प्रत्येक शाखा का अलग-अलग पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने संचालकों से शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने के निर्देश दिए। डिस्क्लेमर: यह समाचार प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। शासन अथवा जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में जारी किसी संशोधित आदेश या दिशा-निर्देश की स्थिति में वही प्रभावी माने जाएंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद संगठन मजबूत करने की कवायद: जलालपुर के शक्ति केंद्र संयोजक लखनऊ के लिए रवाना