खबर की तहतक | अपराध अम्बेडकरनगर। जनपद की थाना आलापुर पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध .315 बोर तमंचे एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक आलापुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम नसीरपुर के पास से अश्वनी उर्फ सत्यम गौड़ और इन्द्रेश यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो अवैध .315 बोर तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना आलापुर पर मु.अ.सं. 150/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राऊतपारा मोड़ के पास से दीपक यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मु.अ.सं. 151/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, एससी/एसटी अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस अभियान में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल पवन रस्तोगी, प्रेम कुमार मौर्य, वैभव यादव, महिला आरक्षी रुद्र प्रताप सिंह एवं धनंजय सिंह शामिल रहे। डिस्क्लेमर (खबर की तहतक) यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस के अनुसार हैं। किसी भी आरोपी को सक्षम न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। “खबर की तहतक” किसी भी आरोप की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation तालाब में गिरे नंदी का शव बाहर निकाला, समाजसेवियों ने पूरे विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, सुरक्षा मानकों के पालन पर जिलाधिकारी ने दिया जोर