खबर की तहतक | मानवीय पहल जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नगर क्षेत्र की पांडेयपुर कॉलोनी स्थित एक तालाब में गिरे विशालकाय नंदी (गौवंश) का शव शनिवार को नगरपालिका प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के प्रयास के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। नगरपालिका की इस कार्रवाई का नेतृत्व मो. मोइद ने किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव एवं निकासी का कार्य पूरा किया गया। शव बाहर निकाले जाने के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नंदी का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवी विकाश निषाद, सोनू गौड़ एवं अनिल यादव ‘गोलू’ ने स्वयं अंतिम संस्कार की समस्त व्यवस्थाएँ संभालीं और पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ नंदी का अंतिम संस्कार कराया। घटना के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने नंदी की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए नगरपालिका प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समाजसेवियों के सेवा भाव की सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्य समाज के प्रति संवेदनशीलता और जीवों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। डिस्क्लेमर: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त प्रत्यक्ष जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। “खबर की तहतक” तथ्यों को यथासंभव सटीक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यदि संबंधित पक्ष की ओर से कोई अतिरिक्त या संशोधित जानकारी प्राप्त होती है, तो उसे समाचार में उचित स्थान दिया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 2018 हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, पीड़ित परिवार को ₹25 लाख मुआवजा देने का आदेश आलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद