खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 5 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर प्रस्तावित प्रवास एवं शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोनगांव-अंबरपुर मंडल, जलालपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रविवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260705-WA0003.mp4 पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। लखनऊ के लिए रवाना होने वालों में मंडल महामंत्री गजेंद्र चौहान, मंडल मंत्री दीपक अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक एवं हिंदू आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, युवा नेता एवं सेक्टर संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव, राममूरत उर्फ गली, राजाराम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने में मार्गदर्शन मिलेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संगठन मजबूत करने की कवायद: जलालपुर के शक्ति केंद्र संयोजक लखनऊ के लिए रवाना बिलासपुर में दंपति मृत मिले, घर में सुरक्षित मिले दो मासूम बच्चे; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच