खबर की तहतक | पुलिस अपडेट अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना भीटी पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹3,500 बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना भीटी पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के करीब 3:46 बजे बसंतपुर-नरायनपुर घाट से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ सलमान (निवासी बस्तीपुर, थाना भीटी, अम्बेडकरनगर) तथा खुर्शीद (निवासी बरेहटा, थाना तारून, अयोध्या) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, थाना भीटी में दर्ज मुकदमा संख्या 129/2026 में आरोप है कि 23 जून 2026 को वादी राधेश्याम निषाद की दो बकरियां और एक बकरा चोरी कर खरीद-बिक्री की गई थी। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 317(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक आलोक शुक्ला, हेड कांस्टेबल महमूद अहमद तथा कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राम मंदिर ट्रस्ट की भूमि खरीद मामले में SIT की जांच तेज, महासचिव चंपत राय समेत पदाधिकारियों से पूछताछ; दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड तलब ₹5,000 के इनामी अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने दबोचा, तमंचा और कारतूस के साथ चोरी की रकम भी बरामद