खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर की थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹5,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की बाइक बेचने से प्राप्त ₹1,500 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नसोपुर पुल के पास शुक्रवार तड़के करीब 1:20 बजे अभियुक्त आयुष यादव उर्फ गप्पू (19 वर्ष), निवासी अमोला, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260703-WA0008.mp4 पुलिस के अनुसार पूछताछ में बरामद नकदी चोरी की एक बाइक बेचने से प्राप्त होना बताई गई। बरामद अवैध तमंचा एवं कारतूस के संबंध में भी थाना जलालपुर में शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, अवैध शस्त्र तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। इसी कारण उस पर ₹5,000 का पुरस्कार घोषित था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक राजीव सागर तथा थाना जलालपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। डिस्क्लेमर खबर की तहतक द्वारा यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस के अनुसार हैं। संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मामला न्यायालय में विचाराधीन है तथा भारतीय कानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। यदि मामले में संबंधित पक्ष का कोई आधिकारिक पक्ष या स्पष्टीकरण प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बकरी चोरी के मामले में भीटी पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹3,500 बरामद हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, टांडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई