खबर की तहतक | अपराध समाचार अम्बेडकरनगर। जनपद की अलीगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में थाना अलीगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक थाना अलीगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 87/2026, धारा 331(4) एवं 305(A) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शहबाज अहमद पुत्र वकील अहमद, निवासी धुरहिया, थाना अलीगंज, को बरूआ जलाकी मार्ग की ओर जाने वाले खड़ंजे से बुधवार सुबह लगभग 9:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन तथा 220 रुपये नकद बरामद किए जाने का दावा किया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज रहा है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिगम्बर दीक्षित सहित पुलिसकर्मी अमित मौर्य, अतुल सिंह एवं रुद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह स्पष्ट करता है कि इस समाचार में प्रकाशित जानकारी पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि एवं अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों एवं सुनवाई के आधार पर किया जाएगा। भारतीय न्याय व्यवस्था के अनुसार किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता। समाचार का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक सूचना का प्रसारण है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रशिक्षण के साथ पत्रकारों को किया गया सम्मानित राम मंदिर चढ़ावा कथित गबन प्रकरण: आरोपियों के ठिकानों से नकदी, अमेरिकी डॉलर, सोना-चांदी बरामद; जांच में सामने आए नए तथ्य