खबर की तहतक | पवई, आजमगढ़ पवई (आजमगढ़)। केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन का 10वां स्थापना दिवस मंगलवार को पवई ब्लॉक सभागार में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के साथ हुई, जिसमें संगठन के उद्देश्यों, मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया तथा संगठन की दस वर्षों की उपलब्धियों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं संवाददाताओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, वहीं कार्यक्रम में शामिल विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के स्टेट हेड लक्ष्मीकांत कौशल सहित डॉ. रामसुंदर, देवेंद्र कुमार, मंत्री कुमार, मुकेश कुमार, रामसकल गौतम, खंड विकास अधिकारी पवई संतोष कुमार, हीरामणि गौतम, सोनू कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार, खालिक अहमद, जय प्रकाश चंद्रा, अरविंद कुमार, अजय बहादुर, बी.डी. सिंह, विवेक कुमार, लल्लन कुमार एवं महताब खान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, संवाददाता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में ऐसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संगठन के दस वर्षों के सफर की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में जागरूकता और मानवाधिकार संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। — खबर की तहतक ब्यूरो, आजमगढ़ Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation न्यायालय में मामला विचाराधीन, फिर भी जारी निर्माण! पीड़ित ने लगाया पुलिस पर निष्क्रियता और दबाव में काम करने का आरोप मोबाइल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल व नकदी बरामद