खबर की तहतक वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटवा, पोस्ट नत्थूपुर लोढ़ना, तहसील जलालपुर से दो नाबालिग बच्चियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी गुमशुदगी पोस्टर के अनुसार लापता बच्चियों में एक का नाम श्रुति (उम्र लगभग 13 वर्ष, पिता – रामनवल) तथा दूसरी का नाम कुसुम (उम्र लगभग 15 वर्ष, पिता – राजेश कुमार) है। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चियां 05 जनवरी 2026 को शाम करीब 3:50 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। पोस्टर में दी गई पहचान के अनुसार एक बच्ची ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था, जबकि दूसरी ने हल्के रंग के कपड़े व दुपट्टा धारण किया था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना जैतपुर, जिला अम्बेडकरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या जेतपुर थाने से संपर्क करें। संपर्क नंबर: 9454402873, 9559864551 पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और जल्द ही बच्चियों को सकुशल बरामद करने का प्रयास जारी है। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बृजभूषण सिंह के जन्मदिन पर ‘शाही’ तोहफा, लंदन से आया 2.5 करोड़ का घोड़ा यूपी के इस जिले में बनेगा गुजरात जैसा गंगा रिवरफ्रंट, 3 हजार करोड़ की परियोजना से जुड़ेंगे घाट और मंदिर