वेब पोर्टल – खबर की तहतक अंबेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवत बाजार के निकट नहर के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब नहर किनारे पड़े शव पर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर जलालपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी संजय पुत्र लल्लू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय अपने वृद्ध पिता और भाई के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है तथा उनका आवास भी जर्जर स्थिति में है। शव मिलने की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260626-WA0004.mp4 फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डिस्क्लेमर : यह समाचार स्थानीय स्रोतों एवं प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मृत्यु के कारणों अथवा किसी संभावित आपराधिक पहलू की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जा सकेगी। “खबर की तहतक” किसी भी अपुष्ट दावे या अफवाह की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि मामले से संबंधित अंतिम निष्कर्ष के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी का ही संज्ञान लें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जैतपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन, वीरांगना के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प