वेब पोर्टल – खबर की तहतक संवाददाता आलापुर -पंकज कुमार आलापुर, अंबेडकरनगर। तहसील आलापुर क्षेत्र के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम उमरी जलाल में महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोंड समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग और बलिदान को नमन किया। भुजिया माता स्थान के निकट स्थित राम उदय धुरिया के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भगवान बिरसा मुंडा स्मारक ट्रस्ट एवं महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मा ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं संवाददाता रामू गोंड ने किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने राज्य, समाज और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है। वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष, वीरता और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दिया और अपने कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखी। उनके आदर्श आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मा ट्रस्ट के संस्थापक रामू गोंड सहित हीरालाल गोंड, बलराम गोंड, रितेश गोंड, निखिल गोंड, हरिराम गोंड, महेंद्र गोंड, अमरनाथ गोंड, गणेश गोंड, राम उदय गोंड, ऋषभ, सरोज कुमार, कंचन गोंड, संकटा प्रसाद, ललित, सौरभ कुमार, मंटू, सर्वेश गोंड, सुमन गोंड, हनुमान प्रसाद गोंड, आयुष गोंड, रेखा गोंड, गुड्डी गोंड, प्रेमचंद गोंड, शिव गोंड समेत समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षित, संगठित एवं जागरूक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महारानी दुर्गावती के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन महारानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। डिस्क्लेमर : यह समाचार आयोजकों एवं कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के हैं। “खबर की तहतक” किसी राजनीतिक, सामाजिक या वैचारिक मत का समर्थन अथवा विरोध नहीं करता है। समाचार का उद्देश्य सार्वजनिक गतिविधियों एवं आयोजनों की तथ्यात्मक जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी सास का हाल जानने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत से मचा कोहराम