खबर की तहतक : अम्बेडकर नगर। शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी (LSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भीम विश्वकर्मा अम्बेडकर नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिमांशु विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया और पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता प्रकट की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव श्री बिरजू कुमार, देवरिया जिलाध्यक्ष श्री हरीशचंद्र, उपाध्यक्ष श्री पंकज, गोरखपुर जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रकृत विश्वकर्मा, बस्ती जिला उपाध्यक्ष श्री निलेश, अयोध्या से श्री पंडित विवेक शर्मा, श्री मुकेश यादव, श्री सोनू मौर्य, मो. इरफान, श्री रोशन राजभर, श्री रोहित सरोज, श्री दिवाकर पटेल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष श्री संजीव विश्वकर्मा के साथ ज़िले के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, संदेश विश्वकर्मा, प्रियांशु विश्वकर्मा , बृज कुमार विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मालिक राम विश्वकर्मा, बब्लू विश्रवकर्मा ,राम अशीष विश्वकर्मा,नारद विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में विश्वकर्मा वन्धु उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक विज्ञापन/ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि पांच दिनों के भीतर हिमांशु विश्वकर्मा को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी जनआंदोलन तेज करेगी। नेताओं ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि न्याय, समानता और कानून के राज से जुड़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भीम विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। — खबर की तहतक वेब पोर्टल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कुछ मिनट और देर होती तो बुझ जातीं सांसें , निगोहां पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान 22 आर्म्स एक्ट मामलों से बरामद तमंचा व रामपुरी चाकू न्यायालय के आदेश पर नष्ट