खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर | 10 जनवरी 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। थाना सम्मनपुर पर पंजीकृत आर्म्स एक्ट के कुल 22 अभियोगों से संबंधित अवैध हथियारों को माननीय न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (सी.डी.)/ए.सी.जे.एम. जनपद अम्बेडकरनगर/अयोध्या के आदेश के क्रम में उपजिला मजिस्ट्रेट अकबरपुर द्वारा गठित टीम ने यह प्रक्रिया पूरी की। न्यायालय के निर्देशानुसार थाना सम्मनपुर में पंजीकृत मामलों से बरामद तमंचा एवं रामपुरी चाकुओं को हथौड़े से तोड़कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। नष्टिकरण की कार्रवाई में उपस्थित टीम श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार सिकन्दरपुर श्री अजय सिंह, राजस्व निरीक्षक सिकन्दरपुर दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सम्मनपुर हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सरोज, आर्मोरर पुलिस लाइन हे0मो0 अवधेश कुमार मौर्य, थाना सम्मनपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाइयों का उद्देश्य जनपद में अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। आगे भी ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हिमांशु विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग: लोकजन सोशलिस्ट पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अम्बेडकर नगर यूपी में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा: एक ही स्कूल में दो बेटियां पढ़ेंगी तो एक की फीस होगी माफ