खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर | 16 जून 2026 अम्बेडकरनगर जनपद की भीटी पुलिस ने वन संपदा संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम और महुआ के पेड़ों की कथित अवैध कटान एवं परिवहन के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आम और महुआ की लकड़ी तथा एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कप्तान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह, रामचन्द्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार निषाद तथा मोहम्मद आमीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, इनके कब्जे से 20 अदद आम के बोट, 07 अदद महुआ के बोट तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना भीटी पर मु0अ0सं0 112/26 के तहत धारा 4/10 यूपीपीटी एक्ट एवं 3/28 ट्रांजिट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण एवं वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिस्क्लेमर: यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। समाचार में उल्लिखित सभी आरोप पुलिस अभिलेखों और प्रारंभिक जांच के आधार पर हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को भारतीय कानून के तहत न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाएगा। “खबर की तहतक” किसी भी व्यक्ति के दोषी होने का दावा नहीं करता है। मामले की अंतिम सत्यता एवं दायित्व का निर्धारण न्यायालय के निर्णय के अधीन होगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संवाद जनकल्याण शिविर में गूंजी विकास और जनकल्याण की बात, जिलामंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां जलालपुर में संवाद जनकल्याण शिविर का भव्य समापन