खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ के दूसरे दिन जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जिलामंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी दिनेशराम ने कहा कि संवाद जनकल्याण शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनके त्वरित निस्तारण का मार्ग प्रशस्त होता है। शिविर का संचालन एडीओ आईएसबी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. बादल, समाज कल्याण अधिकारी जयकरन यादव, वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सुपरवाइजर दिव्या अग्रहरि, डिप्टी सीएमओ पशु विभाग डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, लालचंद सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। डिस्क्लेमर: यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों एवं उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के निजी अथवा राजनीतिक विचार हो सकते हैं। “खबर की तहतक” किसी राजनीतिक दावे या उपलब्धि की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता। समाचार का उद्देश्य कार्यक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु आधार आधारित फिंगर सत्यापन की मांग,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन आम और महुआ की अवैध कटान पर भीटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार