खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर। कांग्रेस नेता बृजेश सिंह यादव ने मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जलालपुर के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मतदान से पूर्व आधार आधारित फिंगर सत्यापन तथा मतदान के बाद फिंगर सत्यापन और पड़े मतों की संख्या का मिलान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। बृजेश सिंह यादव ने कहा कि यदि मतदान केंद्रों पर पहले मतदाताओं का आधार आधारित फिंगर सत्यापन कराया जाए और उसके बाद ही मतदान की अनुमति दी जाए, तो चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि जिस प्रकार ईवीएम में पड़े मतों की गणना होती है, उसी प्रकार सत्यापित फिंगरप्रिंट की संख्या का भी रिकॉर्ड रखा जाए तथा दोनों आंकड़ों का मिलान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से एक व्यक्ति – एक वोट के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी तथा फर्जी मतदान और संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। साथ ही वास्तविक मतदान प्रतिशत और मतदाता सहभागिता की सटीक जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जब देश में भूमि रजिस्ट्री और 80 करोड लोगो को राशन लेने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में फिंगरप्रिंट सत्यापन अनिवार्य है, तो लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मतदान में भी इस व्यवस्था पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चुनाव आयोग से आगामी चुनावों में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की मांग की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों का समाधान हो सके और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बृजेश सिंह यादव ने कहा कि यह मांग किसी राजनीतिक दल के हित में नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती, चुनावी पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस मौके पर सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सुशील गौतम, विवेक कुमार, अजय गौड़, विवेक विश्वकर्मा, श्रीनाथ विश्वकर्मा , आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दहेज उत्पीड़न मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कटका पुलिस की कार्रवाई संवाद जनकल्याण शिविर में गूंजी विकास और जनकल्याण की बात, जिलामंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां