वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद की थाना कटका पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार थाना कटका में पंजीकृत मुकदमा संख्या 70/2026, धारा 80/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में नामजद तीन आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनोद (26 वर्ष), रामलाल (55 वर्ष) एवं धनशीरा (52 वर्ष) निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना कटका शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थाना कटका पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार पासवान, आरक्षी धीरेन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल अनीता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में कानून के तहत निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं, जिनकी सत्यता का अंतिम निर्धारण माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा। भारतीय कानून के अनुसार प्रत्येक आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। “खबर की तहतक” किसी भी व्यक्ति को दोषी या निर्दोष घोषित नहीं करता, बल्कि उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को जनहित में प्रकाशित करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर-बसखारी मार्ग पर सड़क हादसा, भाजपा जिला प्रतिनिधि अनिल वर्मा घायल मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु आधार आधारित फिंगर सत्यापन की मांग,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन