खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकर नगर। ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें हर गरीब, किसान, महिला और युवा के जीवन को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात जुटी हैं। उन्होंने कहा, “हमारा एक ही मंत्र है—’अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजना’। इसी संकल्प के साथ सरकार हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।” पूर्व सांसद ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के आत्मनिर्भरता के सपने को साकार किया जा रहा है। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के स्टाल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्व सांसद ने सभी स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। कार्यक्रम का संयोजन जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता बीडीओ दिनेशराम ने की। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, समाज कल्याण अधिकारी जयकरन यादव, विनोद यादव, वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय, महेंद्र प्रताप चौहान, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष कृष्णा अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, विकाश निषाद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, उपखंड विकास अधिकारी बृजेश तिवारी, डॉ. अजीत, सुपरवाइजर आशालता, फैमिली काउंसलर सरिता, फार्मासिस्ट शोएब अब्बास, वार्ड ब्वॉय इंद्रजीत, टीबी कार्यक्रम से अनिरुद्ध मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में सभी का योगदान सराहनीय रहा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आम और महुआ की अवैध कटान पर भीटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार अरिया बाजार सर्राफा दुकान से नकदी निकालने की घटना का खुलासा, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में