खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर। महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के भीखपुर गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्ररक्षा में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुभासपा के प्रदेश महासचिव एवं जलालपुर विधानसभा प्रभारी रमेश चन्द्र दूबे ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर भारतीय संस्कृति और गौरव की रक्षा की थी। आज के युवाओं को उनके आदर्शों और संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष वंशीलाल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का इतिहास समाज को एकजुट होकर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपने महापुरुषों के इतिहास को जानने और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान भीखपुर दीपकमल जायसवाल, प्रधान मढ़वरपुर भृगुनाथ गिरी, दीपक त्रिपाठी, रविकांत प्रजापति, संजीव तिवारी, जितेंद्र राजभर, तिलधारी राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाराजा सुहेलदेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा तथा उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जन्मदिन पर विशाल त्रिपाठी ने दिखाए राजनीतिक तेवर, बोले- मौका मिला तो जलालपुर की जनता की आवाज बनूंगा 18 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया वन दरोगा, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई