खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर में हाईकोर्ट लखनऊ के क्रिमिनल अधिवक्ता विशाल त्रिपाठी का जन्मदिन समारोह गुरूवर को उत्साह और उल्लास के माहौल में मनाया गया। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहयोगियों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान जन्मदिन की खुशियों के बीच उस समय राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया, जब युवा अधिवक्ता विशाल त्रिपाठी ने पहली बार खुलकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाहिर की। उन्होंने संकेत दिया कि यदि उन्हें किसी मजबूत राजनीतिक दल अथवा सरकार का समर्थन मिलता है तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरकर जनता की सेवा करना चाहेंगे। अपने संबोधन में विशाल त्रिपाठी ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर विकास की नई इबारत लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “यदि मुझे किसी अच्छी पार्टी का सहयोग और जनता का आशीर्वाद मिलता है तो मैं विधानसभा प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र की सेवा करना चाहूंगा। मेरा उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है।” कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विशाल त्रिपाठी को एक ऊर्जावान और सक्रिय युवा चेहरा बताते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की। जन्मदिन समारोह में केक काटने के साथ मिठाइयां वितरित की गईं और उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विशाल त्रिपाठी द्वारा सार्वजनिक रूप से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद जलालपुर की राजनीतिक फिजा में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। युवा वर्ग में उनकी सक्रियता और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी को देखते हुए उनके संभावित राजनीतिक कदम पर क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि विशाल त्रिपाठी की यह राजनीतिक आकांक्षा किस दिशा में आगे बढ़ती है, लेकिन जन्मदिन के मंच से दिया गया उनका संदेश निश्चित रूप से क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल भी बरामद महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर गूंजा सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश