वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद की इब्राहिमपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे बांस के डंडे (आलाकत्ल) को भी बरामद किया है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260611-WA0022.mp4 पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना इब्राहिमपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 103(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्रीपति वर्मा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रीपति वर्मा (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामकेवल वर्मा निवासी गौहनिया रसूलपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त को 10 जून 2026 को थाना इब्राहिमपुर के गेट के निकट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल प्रसेन्धजीत यादव, आरक्षी साहिल तथा आरक्षी सूरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस अभिलेखों एवं जांच पर आधारित हैं। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक अभियुक्त को कानून की दृष्टि में दोषी नहीं माना जाता। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पीएम मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे, भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान जन्मदिन पर विशाल त्रिपाठी ने दिखाए राजनीतिक तेवर, बोले- मौका मिला तो जलालपुर की जनता की आवाज बनूंगा