जनपद अम्बेडकरनगर | दिनांक : 06 दिसम्बर 2025 जनपद अम्बेडकरनगर की राजेसुल्तानपुर थाना पुलिस ने लंबित मुकदमे वाद सं0-10902/23, अ0सं0-78A/94 से संबंधित धारा 147, 352, 504, 506 भादवि में वांछित दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर द्वारा की गई। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर अक्षय कुमार पटेल के नेतृत्व में उ0नि0 शुभम यादव एवं हमराह पुलिस टीम द्वारा एनबीडब्ल्यू तामील अभियान के दौरान ग्राम घिनहापुर में दबिश दी गई। जहां से मुकदमे में वांछित दो वारण्टी— 1. रोहित पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम घिनहापुर, थाना राजेसुल्तानपुर 2. मोहित पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम घिनहापुर, थाना राजेसुल्तानपुर —को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संपूर्ण समाधान दिवस: 98 शिकायतों में से 8 का हुआ मौके पर निस्तारण, शेष पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय विभा वर्मा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल