जलालपुर अम्बेडकरनगर। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार गरिमा भार्गव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 98 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर संबंधित आवेदकों को राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित पाई गईं, जिनकी प्रक्रिया अनुसार रिपोर्ट तैयार कर आगे बढ़ाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाकी मामलों में समयबद्ध निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हरीराम, थाना अध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र मौर्य, थाना अध्यक्ष जैतपुर धीरेंद्र गौतम, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ईओ नगर पालिका, खाद्य पूर्ति निरीक्षक सहित कई विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तहसीलदार गरिमा भार्गव ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और सभी विभागों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्टाफ की कमी से इंडिगो की 300 फ्लाइट्स कैंसिल:जयपुर, इंदौर, दिल्ली में हजारों यात्री परेशान; पुणे में 8 घंटे का इंतजार, 3 यात्री बेहोश राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार