सुरूहुरपुर अंबेडकरनगर। थाना अतरौलिया क्षेत्र के पलईया करौदी गांव की 18 वर्षीय युवती विभा वर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब विभा अपने पिता रामधनी के साथ किसी कार्य से बाहर से आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरूहुरपुर बाजार के पास तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले गया। हादसा इतना भीषण था कि विभा वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं उसके पिता गंभीर अवस्था में घायल हो गए जिन्हें तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन ट्रक होने की आशंका है, लेकिन अभी तक वाहन व चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है और वाहन की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार अति आवश्यक सूचना जनहित में जारी