खबर की तहतक सुल्तानपुर। जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग स्थित आमघाट पुल के पास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थानों और संबंधित इकाइयों से भी संपर्क किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही आमघाट पुल और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। डिस्क्लेमर : यह समाचार स्थानीय पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। “तहतक” पाठकों से अपील करता है कि अपुष्ट सूचनाओं एवं अफवाहों पर विश्वास न करें तथा संवेदनशील मामलों में जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाएं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation माता मंदिर में पीएम मोदी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए हुआ विशेष पूजन ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया गैंगों पर पुलिस का शिकंजा, 76 गैंग रडार पर