खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नगर स्थित श्री शीतला माता मठिया मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र की उन्नति और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं मीडिया प्रभारी विकास निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, डेविड गोरे, जितेंद्र शिल्पी, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। समाचार का उद्देश्य कार्यक्रम और उसमें व्यक्त विचारों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाना है। “तहतक” किसी राजनीतिक दल या विचारधारा का समर्थन अथवा विरोध नहीं करता तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मीरपुर शेखपुर में पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार गोमती नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस