खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलालपुर के शिवाला पक्का घाट पर आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पौधरोपण किया और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। अभियान का शुभारंभ अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता एवं विकास निषाद के साथ पौधरोपण कर किया। इस दौरान पूरे परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया। डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरणादायी माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, नगर उपाध्यक्ष दीपचंद सोनी, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, सोनू गौड़, सभासद अनुज सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विकास सोनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बसखारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी का खुलासा: यूपी से राजस्थान तक फैले नेटवर्क की जांच तेज
“प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम है।” Loading... Reply