खबर की तहतक अम्बेडकरनगर, महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 151/2026 में प्रकाश में आए आरोपी मोहम्मद जिशान पुत्र मोहम्मद फिरोज, निवासी मेहदी घाट थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को नई बाजार बसखारी क्षेत्र से शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:10 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र चौधरी तथा कांस्टेबल अमरीश शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों एवं विधिक प्रक्रिया के आधार पर होगी। आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक कानूनन निर्दोष माना जाता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर नेवादा टोल प्लाजा में वृक्षारोपण, कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ माँ के सम्मान में लगा हरियाली का संगम: शिवाला पक्का घाट पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश