खबर की तहतक पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिठूर-कानपुर हाईवे स्थित एनएच-34 के नेवादा टोल प्लाजा, शिवराजपुर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टोल स्टाफ ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर एवं चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने टोल परिसर में पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टोल प्लाजा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कर्मचारियों एवं टोल स्टाफ ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार, थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सजेतिया, आलोक सिन्हा, इंजीनियर साद खान, अकाउंटेंट हरिकांत प्रसाद, डॉक्यूमेंट कंट्रोलर पीयूष तिवारी, सीआरओ यशवंत प्रजापति, एडमिन नौशाद, आरपीओ दीपक तिवारी, आरपीओ सुनील सचान, डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. अमन, डॉ. प्रशांत, सेफ्टी सुपरवाइजर सुधीर श्रीवास्तव, नीरज, गोविंद सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर जहांगीरगंज ब्लॉक में हरियाली का संकल्प, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण बसखारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा