“खबर की तहतक” वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मालीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मालीपुर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 109/2026 में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त भदोई मोड़, जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताया गया कि पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभ्युदय उर्फ शिवम दूबे पुत्र विवेकानन्द दूबे, निवासी भदोई दूबे का पुरवा, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी प्रातः 8:15 बजे भदोई मोड़, जलालपुर-मालीपुर मार्ग से की गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जय प्रकाश केशरी तथा हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जा सकता। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation छिनैती की वारदात का खुलासा: सम्मनपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा, ₹56,500 बरामद सूर्या चौहान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी असद की अस्पताल में मौत, एक सिपाही भी घायल